हाथरस नगर पालिका परिषद से बड़ी खबर सामने आई है। शासन ने भाजपा की नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी को बड़ा झटका देते हुए उनके वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं। यह कार्रवाई नगर पालिका परिषद में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के टेंडर में नियमों के उल्लंघन और कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद की गई है।
बताया जा रहा है कि शासन स्तर पर मामले की जांच के दौरान टेंडर प्रक्रिया में निर्धारित नियमों का पालन नहीं पाए जाने पर यह कड़ा फैसला लिया गया। आदेश जारी होते ही नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों और अधिकारियों में हलचल मच गई। अब वित्तीय और प्रशासनिक निर्णयों पर नगर पालिका अध्यक्ष का अधिकार नहीं रहेगा।
इस कार्रवाई को नगर पालिका प्रशासन में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई माना जा रहा है। फिलहाल सभी की नजरें शासन के अगले कदम और मामले की आगे की जांच पर टिकी हुई हैं।


