Saturday, August 8, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम...

हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई।

हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। हादसा शाम करीब 5 बजे गांव बिसाना के पास हुआ, जहां आगरा की ओर जा रही रोडवेज बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव कुंजलपुर निवासी 38 वर्षीय रामकिशन पुत्र विजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रामकिशन लंबे समय से अपने परिवार के साथ राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी में रहकर मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही अपने गांव आया था। शुक्रवार को वह बिसाना से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही चंदपा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। रामकिशन की मौत से परिवार में मातम पसरा है। वह अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments