Tuesday, July 14, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस एक्सीडेंट मे खयाल बुजुर्ग महिला की मौत बिना एम्बुलेंस के ई-रिक्शा...

हाथरस एक्सीडेंट मे खयाल बुजुर्ग महिला की मौत बिना एम्बुलेंस के ई-रिक्शा में ले गए घर

हाथरस में सड़क हादसे के बाद एक 97 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर चंदपा के पास देर रात हुई,

जब हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगरिया नंदराम निवासी महेंद्र अपनी मां जनक प्यारी को बाइक से सादाबाद से वापस घर ला रहे थे।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जनक प्यारी गंभीर रूप से घायल हो गईं,

जबकि आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तबीयत में सुधार होने पर घर ले गए। लेकिन आज दोपहर अचानक हालत बिगड़ने पर दोबारा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए। अस्पताल में शव वाहन उपलब्ध न होने पर परिवार को ई-रिक्शा से ही शव घर ले जाना पड़ा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments