Wednesday, July 15, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस में अब स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह...

हाथरस में अब स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है।

हाथरस में अब स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है। जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने सभी स्कूल वाहनों में डैश कैम लगाना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस ट्रैकर, फर्स्ट एड किट, फायर सेफ्टी उपकरण और आपातकालीन निकासी की व्यवस्था भी हर वाहन में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीएम ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई होगी और आवश्यकता पड़ने पर उनका पंजीकरण भी निरस्त किया जाएगा। उन्होंने ओवरलोडिंग पर रोक, चालकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, वाहनों की फिटनेस जांच और बच्चों को स्कूल परिसर के अंदर ही सुरक्षित उतारने-बिठाने के निर्देश दिए।

साथ ही ई-रिक्शा से बच्चों के स्कूल आने पर रोक लगाने और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए भी विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments