Thursday, May 28, 2026
spot_img
Homeहाथरसआगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी

आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी

आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी

27 मई 2026 | हाथरस
हाथरस जिले की कोतवाली सासनी क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-93 पर बुधवार शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रकाश एकेडमी स्कूल के निकट चलती कार अचानक आग का गोला बन गई, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 6:30 बजे अलीगढ़ की ओर से एक दुर्घटनाग्रस्त कार को दूसरा वाहन खींचकर हाथरस की तरफ लाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक अज्ञात कारणों से कार में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी। आग लगने से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।


घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को खींचकर ला रहा वाहन चालक अपनी गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल कर्मियों ने पुलिस के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग बुझने के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से जली हुई कार को सड़क किनारे हटवाया, जिसके बाद राजमार्ग पर यातायात दोबारा सुचारु कराया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments