Saturday, May 23, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस में खेत में पाइपलाइन डालने को लेकर दो पक्षों के बीच...

हाथरस में खेत में पाइपलाइन डालने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया।

हाथरस में खेत में पाइपलाइन डालने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। जमकर चले लाठी-डंडों में पिता-पुत्र सहित चार लोग घायल हो गए। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी।
घटना कोतवाली मुरसान क्षेत्र के मोहल्ला किला गेट की है। बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह के खेत में उनके भाई द्वारा पानी की पाइपलाइन डाली जा रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।
घायलों का आरोप है कि इससे पहले भी 21 मई को उनके साथ मारपीट हुई थी, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि कार्रवाई न होने के कारण आरोपियों के हौसले बढ़ गए और उन्होंने दोबारा हमला कर दिया।
मारपीट में घायल चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments