हाथरस में पुलिस की मुठभेड़ में हत्यारे के पैर में लगी गोली पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवगत कराना है कि दिनांक 19.05.2026 को वादी श्री आकाश पुत्र श्री ओमी उर्फ ओमप्रकाश निवासी ग्राम ढकपुरा थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस द्वारा थाना हाथरस गेट पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि दिनांक

18.05.2026 को वादी के पिता ओमी उर्फ ओमप्रकाश तथा पडोसी महेन्द्र पुत्र राजपाल के बीच घरेलू बातो को लेकर शराब के नशे में आपस में गोली गलौज हो गयी थी। कृष्णा पुत्र महेन्द्र द्वारा अपने पिता को गाली देने का द्वेष मानकर अपने दोस्तो को बुलाकर वादी के घर के सामने गाली गलौज करने लगा । चबूतरे पर बैठे वादी के चचरे भाई सोनू पुत्र रामवीर द्वारा विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके सम्बन्ध में वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।


