हाथरस में एंटी करप्शन टीम ने सिकंदराराऊ कचौरा चौकी दरोगा जंगजीत सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
हाथरस में एंटी करप्शन टीम ने की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र की कचौरा पुलिस चौकी के इंचार्ज दरोगा जंगजीत सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।
कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि मारपीट के एक मामले को निपटाने के नाम पर चौकी इंचार्ज ने पीड़ित पक्ष से 10 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाकर आरोपी दरोगा को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी दरोगा को अपने साथ लेकर हाथरस जंक्शन कोतवाली पहुंची, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। वहीं आम लोगों में भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।


