Tuesday, May 19, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस में शराब के नशे में दो पक्षों में वर्चस्व लड़ाई में...

हाथरस में शराब के नशे में दो पक्षों में वर्चस्व लड़ाई में हुई फायरिंग, एक युवक की गर्दन में लगी गोली, युवक की हुई दर्दनाक मौत।

शराब के नशे में दो पक्षों में वर्चस्व लड़ाई में हुई फायरिंग, एक युवक की गर्दन में लगी गोली, युवक की हुई दर्दनाक मौत।

हाथरस जिले में शराब के नशे में दो पक्षों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। वर्चस्व की लड़ाई में चली गोली ने एक युवक की जान ले ली। घटना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला ढकपुरा की बताई जा रही है, जहां देर रात शराब पीने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली सोनू पुत्र रामसिंह की गर्दन में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा।
फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल सोनू को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन आगरा ले जाते समय खंदौली टोल टैक्स से पहले ही सोनू ने दम तोड़ दिया।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि विवाद के बाद आरोपी युवक चार बदमाशों को साथ लेकर आया था और आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments