Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में 9...

हाथरस। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में 9 मई को प्रस्तावित महाराणा प्रताप शोभायात्रा को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की गई।

हाथरस। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में 9 मई को प्रस्तावित महाराणा प्रताप शोभायात्रा को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की गई। समिति के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने बताया कि इस वर्ष शोभायात्रा को विशेष रूप से भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में उज्जैन का डमरू दल, नासिक ढोल, राजस्थान के पारंपरिक नगाड़े, घोड़े-ऊंट तथा विभिन्न आकर्षक झांकियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यात्रा का शुभारंभ गौशाला रोड स्थित तुलसी स्मृति भवन से किया जाएगा, जबकि समापन दाऊजी महाराज मंदिर पर प्रसादी वितरण के साथ होगा।

प्रेसवार्ता में बताया गया कि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं, स्थानीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

इस अवसर पर शोभायात्रा अध्यक्ष अनिल सिसोदिया के साथ नरेश प्रधान, प्रहलाद सिंह सिसोदिया, मनोज सिसोदिया, डॉ. योगेंद्र सिंह गहलोत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments