Tuesday, July 28, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस स्कूटी सवार छात्रा की ट्रैक्टर से मौत तालाब ओवर ब्रिज का...

हाथरस स्कूटी सवार छात्रा की ट्रैक्टर से मौत तालाब ओवर ब्रिज का मामला

हाथरस में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा शहर के तालाब ओवरब्रिज पर हुआ, जहां टक्कर लगते ही छात्रा सड़क पर गिर पड़ी और उसकी स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर स्थानीय लोगों ने घायल छात्रा को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। हादसे की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार घायल छात्रा की पहचान खुशी अग्रवाल, पुत्री डी.के. अग्रवाल के रूप में हुई है। वह कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित तालाब ओवरब्रिज से स्कूटी पर गुजर रही थी, तभी पीछे से आए ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी।

अस्पताल में उपचार के दौरान छात्रा दर्द और घबराहट के कारण घर जाने की जिद करने लगी। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments