35 साल की महिला 20 साल लड़के के संग फरार
हाथरस जिले के थाना सासनी क्षेत्र के गांव खेड़ा फिरोजपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 35 वर्षीय महिला भावना अपने तीन बच्चों को छोड़कर कथित तौर पर प्रेमी सूरज के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति खूबी सिंह ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी पिछले करीब दो वर्षों से प्रेमी सूरज के संपर्क में थी और अब उसके साथ रहने लगी है।

खूबी सिंह का कहना है कि पत्नी भावना फोन पर उसे जान से मारने की धमकी दे रही है। पीड़ित के मुताबिक भावना ने कहा कि अगर उसने ज्यादा परेशान किया तो उसकी हत्या करवा दी जाएगी। इतना ही नहीं, खूबी सिंह ने आरोप लगाया कि पत्नी घर में रखे करीब 60 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, पायल, मंगलसूत्र और अंगूठी भी अपने साथ ले गई है।

पीड़ित पति ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत अपनी ससुराल पक्ष से भी की, लेकिन वहां से कोई सहयोग नहीं मिला। उसका आरोप है कि मायके पक्ष के लोग भी महिला का साथ दे रहे हैं। फिलहाल खूबी सिंह ने पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।


