Wednesday, April 15, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक...

हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

हाथरस जिले के सासनी कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बसई काजी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय नीरज पुत्र दिनेश चंद्र शर्मा, निवासी बसई काजी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीरज देर रात किसी काम से लौटकर अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments