नशे में धुत एक बाइक सवार युवक 102 एंबुलेंस से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हाथरस में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां नशे में धुत एक बाइक सवार युवक 102 एंबुलेंस से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित तमन्ना गढ़ी के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था और नशे की हालत में संतुलन खो बैठा, तभी सामने से आ रही एंबुलेंस से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।


