Friday, May 1, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस तेज आधी से पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत

हाथरस तेज आधी से पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत

हाथरस जनपद के मुरसान कोतवाली क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तेज आंधी-तूफान ने एक व्यक्ति की जान ले ली। घटना गांव बर्दवारी की है, जहां एक ग्रामीण लगभग 25 बकरियों को जंगल में चराने के लिए ले गया था। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ तूफान शुरू हो गया।

आंधी की तीव्रता इतनी अधिक थी कि एक बड़ा पेड़ उखड़कर सीधे उस व्यक्ति पर गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में कई बकरियां भी पेड़ के नीचे दब गईं, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर मुरसान कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। अचानक हुए इस हादसे से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments