हाथरस: अंबेडकर पार्क में सामूहिक विवाह एवं धम्म चर्चा का आयोजन, आठ जोड़े बने परिणय सूत्र में बंधे
हाथरस-अलीगढ़ रोड स्थित नबगृह मंदिर के सामने अंबेडकर पार्क में डॉ. अंबेडकर जन कल्याण समिति के तत्वावधान में सामूहिक विवाह समारोह एवं धम्म चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आठ जोड़ों ने बौद्ध धर्म की परंपराओं के अनुसार विवाह संस्कार संपन्न कर नए जीवन की शुरुआत की।
समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह ने नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के जीवन, उनके सिद्धांतों और मानव कल्याण के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद मौजूद रहे। आयोजन में समिति के अध्यक्ष मुन्नीलाल सहित भजनलाल, राकेश प्रबल, पप्पू प्रकाश, लोकेंद्र सिंह, प्रकाश चंद गौतम, दिलीप प्रेमाकर, पंकज प्रेमाकर और डॉ. राहुल सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


