Sunday, June 21, 2026
spot_img
Homeहाथरसमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित हाथरस दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित हाथरस दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित हाथरस दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे हैं। रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन श्री एस.के. भगत ने जिलाधिकारी श्री अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ कार्यक्रम स्थल तथा आसपास के क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, वीवीआईपी आवागमन, यातायात प्रबंधन, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग एवं आमजन की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अपर पुलिस महानिदेशक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी न रहने पाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments