थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा फार्म हाउस से बैट्री चोरी करने की घटना कारित करने वाले अभियोग से संबन्धित 02 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी हुई बैट्री व इन्वर्टर बरामद ।
अवगत कराना है कि दिनांक 22.07.2026 को वादी श्री जसवन्त पुत्र नेकसेराम निवासी ग्राम कैलोरा थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस द्वारा थाना हाथरस जंक्शन पर सूचना दी कि दिनांक 21.07.2026 को आरोपी रोनक व बादल द्वारा वादी के घर से इन्वर्टर व बैट्री चोरी कर ली गयी है । वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हाथरस जंक्शन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के कुशल नेतृत्व में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 23.07.2026 को थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कैलोरा से इन्वर्टर, बैट्री चोरी के मुकदमें से संबन्धित अभियुक्त रोनक व बादल को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से चोरी की हुई इन्वर्टर व बैट्री बरामद हुई है । अभियुक्तो की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।


