थाना साइबर क्राइम हाथरस द्वारा बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, ई-मेल आईडी, जीएसटी पंजीकरण, डिजिटल ट्रांजेक्शन एवं तकनीकी साक्ष्यों का सूक्ष्म विश्लेषण करते हुए धनराशि की लेयरिंग का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त डिजिटल साक्ष्यों एवं बैंकिंग ट्रेल के आधार पर गैंग के सदस्यों की पहचान सुनिश्चित कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

अवगत कराना है कि ऑपरेशन वज्र के तहत NCRP पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों की जांच की गयी तो संज्ञान में आया कि म्यूल अकाउंट खाता सं0 60511533963 IFSC MAHB0001766 बैंक ऑफ महाराष्ट्रा के खाते में विभिन्न राज्य (तमिलनाडु, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलांगना आदि) से पैसा आना पाया गया है । जिसका विवरण निम्नवत है – 1. राज्य तमिलनाडु जिला CCW SP – I के थाना SCCIC की शिकायत संख्या 22906250045070 में कुल 2,85,97,770/- रुपये का फ्राड हुआ था । 2. राज्य तमिलनाडू जिला चेन्नई CCB के थाना CCB- II की शिकायत संख्या 22907250055440 में कुल 4,146,000/- रुपये का फ्राड हुआ था । 3. उत्तर प्रदेश जिला कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना साइबर क्राइम की शिकायत संख्या 23107250099306 में कुल 1,27,62,626/- रुपये का फ्राड हुआ था । 4. राज्य बिहार जिला मोतिहारी के थाना पिपरा की शिकायत संख्या 30506250038175 में कुल 17,60,000/- रुपये का फ्राड हुआ था । 5. राज्य मध्य प्रदेश जिला खण्डवा के थाना कोतवाली खण्डवा की शिकायत संख्या 32106250017531 में कुल 16,89,006/- रुपये का फ्राड हुआ था । 6. राज्य तमिलनाडू जिला डिंडीगुल की शिकायत संख्या 32906250033657 में कुल 48,34,900/- रुपये का फ्राड हुआ था । 7. राज्य तेलंगाना जिला हैदराबाद सिटी के थाना साइबर क्राइम की शिकायत संख्या 33706250026568 में कुल 2,02,70,931/- रुपये का फ्राड हुआ था । उपरोक्त NCRP पोर्टल पर हुई 07 शिकायत संख्याओ में कुल 7,40,61,233/- ( सात करोड, चालीस लाख, इकसठ हजार , दौ सौ तैंतीस रुपये ) का फ्राड हुआ है।

उक्त फ्रॉड के सम्बन्ध में थाना साईबर क्राइम पर खाताधारक बैक ऑफ महाराष्ट्रा खाता संख्या 60511533963 सत्यवीर सिंह के विरुद्ध सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
उक्त घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा घटना का अनावरण कर खातो में आने जाने वाले पैसो की ट्रैल निकालकर घटना में शामिल आरोपियो की गिरफ्तार हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना साईबर क्राइम को निर्देशित किया गया था । जिसके क्रम में थाना साईबर क्राइम टीम द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान टेक्निकल साक्ष्य, विभिन्न खातो की ट्रैल आदि की जानकारी की गयी तो पता चला कि उक्त म्यूल अकाउंट , खाता सं0 60511533963 IFSC MAHB0001766 बैंक ऑफ महाराष्ट्रा जगदम्बा इन्टरप्राइजेज सत्यवीर सिंह पुत्र हरीप्रसाद निवासी छीतीपुर थाना हसायन जनपद हाथऱस का पाया गया तथा उक्त खाते में विभिन्न राज्यो से भिन्न भिन्न एनसीआरपी शिकायतो में पैसा आना पाया गया है । 1. राज्य तमिलनाडू जिला CCW SP – I के थाना SCCIC की शिकायत संख्या 22906250045070 में कुल 2,85,97,770/- रुपये का फ्राड हुआ था, उस फ्राड की धनराशि के 500000/- रुपये उपरोक्त खाता संख्या 60511533963 में लेयर I में ट्रांसफर हुए है । 2. राज्य तमीलनाडू जिला चेन्नई CCB के थाना CCB- II की शिकायत संख्या 22907250055440 में कुल 4,146,000/- रुपये का फ्राड हुआ था उस फ्राड की धनराशि के 3,50,000/- रुपये उपरोक्त खाता संख्या 60511533963 में लेयर I में ट्रांस्फर हुए है । 3. उत्तर प्रदेश जिला कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना साइबर क्राइम की शिकायत संख्या 23107250099306 में कुल 1,27,62,626/- रुपये का फ्राड हुआ था उस फ्राड की धनराशि के 29,00,000/- रुपये उपरोक्त खाता संख्या 60511533963 में लेयर I में ट्रांस्फर हुए है । 4. राज्य बिहार जिला मोतिहारी के थाना पिपरा की शिकायत संख्या 30506250038175 में कुल 17,60,000/- रुपये का फ्राड हुआ था उस फ्राड की धनराशि के 8,00,000/- रुपये उपरोक्त खाता संख्या 60511533963 में लेयर I में ट्रांस्फर हुए है । 5. राज्य मध्य प्रदेश जिला खण्डवा के थाना कोतवाली खण्डवा की शिकायत संख्या 32106250017531 में कुल 16,89,006/- रुपये का फ्राड हुआ था उस फ्राड की धनराशि के 15,38,945/- रुपये उपरोक्त खाता संख्या 60511533963 में लेयर I में ट्रांस्फर हुए है । 6. राज्य तमीलनाडू जिला डिंडीगुल की शिकायत संख्या 32906250033657 में कुल 48,34,900/- रुपये का फ्राड हुआ था उस फ्राड की धनराशि के 10,00,000/- रुपये उपरोक्त खाता संख्या 60511533963 में लेयर I में ट्रांस्फर हुए है । 7. राज्य तेलंगाना जिला हैदराबाद सिटी के थाना साइबर क्राइम की शिकायत संख्या 33706250026568 में कुल 2,02,70,931/- रुपये का फ्राड हुआ था उस फ्राड की धनराशि के 10,00,000/- रुपये उपरोक्त खाता संख्या 60511533963 में लेयर I में ट्रांस्फर हुए है । उपरोक्त NCRP पोर्टल पर हुई 07 शिकायत संख्याओ में कुल 7,40,61,233/- रुपये का फ्राड हुआ है जिसमें से खाता संख्या 60511533963 में कुल 80,88,945/- रुपये ट्रांसफर हुए थे । उपरोक्त खाता में भिन्न भिन्न राज्यो में हुए साइबर फ्राड की धनराशि आयी है, जो इस बात का प्रमाण है कि उपरोक्त खाता म्यूल खाते के रूप में पाया गया है ।


