Friday, June 19, 2026
spot_img
Homeहाथरसइगलास फाटक विवाद में वांछित आरोपी पुलिस हिरासत में

इगलास फाटक विवाद में वांछित आरोपी पुलिस हिरासत में

इगलास फाटक विवाद में वांछित आरोपी पुलिस हिरासत में
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास फाटक पर हुए विवाद के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण करने के उद्देश्य से पहुंचा था, लेकिन आवश्यक दस्तावेज पूरे न होने के कारण उसकी सरेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।
जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व इगलास फाटक क्षेत्र में हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने नाजिम नामक युवक को नामजद किया था। आरोपी के न्यायालय पहुंचने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी अदालत परिसर में पहुंच गई और उस पर नजर बनाए रखी।
बताया जा रहा है कि दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी न होने के चलते आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं कर सका। न्यायालय की कार्यवाही समाप्त होने के बाद जैसे ही वह बाहर निकला, पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी ने आरोप लगाया कि उसे पुलिस कार्रवाई को लेकर भय है और इसी कारण वह न्यायिक अभिरक्षा में जाने के लिए अदालत पहुंचा था। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी मामले में वांछित था और उसके विरुद्ध विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments