हाथरस
दाऊजी मंदिर परिसर में बनेगा तीर्थ सुविधा केंद्र
10 हजार वर्ग मीटर में केंद्र बनाने के लिए पर्यटन विभाग तैयार कर रहा प्रस्ताव
हाथरस जिले के प्रसिद्ध मंदिर श्रीदाऊजी महाराज में आने वाले श्रद्धालुओं को अब बेहतर सुविधा मिलने की आस जगी है। पर्यटन विभाग की ओर से नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 10 हजार वर्ग मीटर की भूमि पर तीर्थ सुविधा केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में पर्यटन विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। इस केंद्र के जरिये यहां आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
केंद्र सरकार पर्यटकों को बेहतर सुविधा देने की योजना पर कार्य कर रही है। इसके लिए पर्यटन विभाग जिले में तीर्थ सुविधा केंद्र पर्यटक सुविधा केंद्र विकसित करने की योजना बना रहा है।
जिले के किला क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध मंदिर श्रीदाऊजी महाराज को मिनी प्रसाद स्कीम के तहत
खास खबर
केंद्र सरकार की मिनी प्रसाद योजना से मुहैया कराई, जाएंगी मूलभूत सुविधाएं
विकसित किया जाएगा। मंदिर परिसर के आस पास भूमि न होने की स्थिति में प्रशासन की और से नगर पालिका परिषद क्षेत्र में मंदिर के एक किलोमीटर के दायरे में इस तीर्थ सुविधा केंद्र के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। इस भूमि पर इस सुविधा केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इस केंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक ऑडिटोरियम भी बनाया जाएगा।
योजना के तहत मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को हर सुविधा का ध्यान रखते हुए सुविधा केंद्र का खाका खींचा जा रहा है। जिला


