Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeUncategorizedPM Modi Australia Visit: सिडनी में पीएम मोदी, आज ओलंपिक पार्क में...

PM Modi Australia Visit: सिडनी में पीएम मोदी, आज ओलंपिक पार्क में भारतीय समुदाय को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए विदेशी सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि द्विपक्षीय जुड़ाव के सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिसमें समाज में सद्भाव से संबंधित मुद्दों और दोनों समाज के सुरक्षा का मामला भी शामिल है

ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिडनी में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया के अपने दूसरे दौरे पर जीवंत शहर सिडनी पहुंच गए हैं। अगले दो दिन उनकी ऑस्ट्रेलियाई नेताओं, व्यापारिक समुदाय के सदस्यों के साथ मुलाकात करेंगे और भारतीय समुदाय को संबोधित भी करेंगे। एंथोनी अल्बनीज के साथ प्रधानमंत्री की द्विपक्षीय बैठक 24 मई को होगी।

ऑस्ट्रेलिया सरकार की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि द्विपक्षीय बैठक में दोनों नेता व्यापार और निवेश, जिसमें व्यापक माध्यम से दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के प्रयासों समेत आर्थिक सहयोग समझौता और लोगों से लोगों के संपर्क को मजबूत करने का प्रयास, अक्षय ऊर्जा और रक्षा व सुरक्षा सहयोग के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

Trending Videos

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments