Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeUncategorizedEV Conversion : अपनी 15 साल पुरानी डीजल-पेट्रोल कार को EV में...

EV Conversion : अपनी 15 साल पुरानी डीजल-पेट्रोल कार को EV में करवा सकते हैं कन्वर्ट, मिलने जा रही है यह सुविधा, जानिए

EV Conversion : अपनी 15 साल पुरानी डीजल-पेट्रोल कार को EV में करवा सकते हैं कन्वर्ट, मिलने जा रही है यह सुविधा, जानिए

EV Conversion : बढ़ते प्रदूषण और महंगे ईंधन की वजह से लोगों की जिंदगी के साथ-साथ जेब भी प्रभावित हो रही है। इससे बचने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना होगा। सरकार भी इस दिशा में काम कर रही है। दरअसल, दिल्ली सरकार पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों को इलेक्ट्रिक कारों में बदलने की ऑनलाइन सुविधा देने जा रही है। इससे लोगों को अपने वाहन को इलेक्ट्रिक कार में बदलने में मदद मिलेगी।

दिल्ली का परिवहन विभाग एनआईसी के साथ मिलकर इसके लिए एक सॉफ्टवेयर विकसित कर रहा है। इसके जरिए पुराने वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने वाली कंपनियों से लेकर उत्पाद, खर्च और आरटीओ रजिस्ट्रेशन की जानकारी मिल सकेगी। परिवहन विभाग की इस पहल से लाखों वाहन स्वामियों को लाभ होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments