Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeUncategorizedलखनऊ। उत्तर प्रदेश को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने जा रही है

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने जा रही है। भारतीय रेलवे ने लखनऊ – गोरखपुर के बीच सेमी-हाई स्पीड ट्रेन शुरू करने की योजना बना ली है। इससे पहले वाराणसी से नई दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई गई थी।

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर पूर्व रेलवे के लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) महेश गुप्ता ने कहा, “गोरखपुर और लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव शुरुआती चरण में है, इसे चलाने के लिए जरूरी कदमों पर विचार किया जा रहा है।” दिल्ली तक इसके विस्तार के बारे में पूछे जाने पर, रेलवे अधिकारी ने कहा, “अगर यह इसकी डिमांड की जाती है तो इसके लागू होने के बाद दिल्ली तक इसके विस्तार की संभावना हो सकती है।”

कितना लगेगा समय?
इस अत्याधुनिक ट्रेन के चार घंटे से भी कम समय में 270 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने की संभावना है। मौजूदा वक्त में लखनऊ और गोरखपुर के बीच चलने वाली सबसे तेज ट्रेनों में – गोरखधाम एक्सप्रेस और बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस है। दोनों ट्रेनें समान दूरी तय करने में चार घंटे पैंतालीस मिनट का समय लेती हैं। हाल ही में रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे जोन को वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए नया रैक आवंटित किया है। ट्रेन हावड़ा और पुरी के बीच चलेगी। यह ओडिशा पहली और पश्चिम बंगाल के लिए दूसरी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन होगी।

कहां बनती हैं वंदे भारत ट्रेन?
रेल मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष में चार वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू की हैं। ये ट्रेनें सिकंदराबाद-तिरुपति, चेन्नई-कोयंबटूर, अजमेर-दिल्ली कैंट और तिरुवनंतपुरम-कासरगोड वंदे भारत एक्सप्रेस है। रेलवे ने वित्त वर्ष 2023-24 में कई वंदे भारत ट्रेनों चलाने की योजना बनाई है। इसके लिए रेलवे ने अपने तीन कारखानों – चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री, रायबरेली स्थित मॉडर्न कोच फैक्ट्री और लातूर स्थित मराठवाड़ा रेल कोच फैक्ट्री में इस नए युग की ट्रेन के रेक बनाने का फैसला किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments