Wednesday, November 11, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशआगरा में तिरंगा चौक पर 3211वें दिन हुआ ध्वजारोहण,

आगरा में तिरंगा चौक पर 3211वें दिन हुआ ध्वजारोहण,

आगरा में तिरंगा चौक पर 3211वें दिन हुआ ध्वजारोहण, मुख्य अतिथि रहीं सीनियर एक्टर कृष्णा सागर
आगरा के राजा की मंडी स्थित किदवई पार्क के तिरंगा चौक सेल्फी पॉइंट पर प्रतिदिन होने वाले ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान कार्यक्रम ने 3211 दिन पूरे कर लिए। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं सीनियर एक्टर श्रीमती कृष्णा सागर ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान में भाग लिया।
इस दौरान बाजार कमेटी परिवार के राजेश यादव, अजय नोतनानी, अनिल कुमार, संजय नोतनानी, तेज सिंह, डॉ. अमन सक्सेना, हुकुम सिंह, विनोद त्यागी, अरुण चौहान, अमित सागर, सलमान अब्बासी, हरप्रीत सिंह उर्फ काकू सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि कृष्णा सागर ने 26 जनवरी 2018 से लगातार चल रहे इस राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम की सराहना की और सभी आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। 🇮🇳

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments