बुलंदशहर में अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी ने की पति की हत्या
बुलंदशहर। बहलीमपुरा गांव में अवैध संबंधों के विरोध और संपत्ति विवाद को लेकर सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी प्रीति ने अपने 45 वर्षीय पति कृष्ण कुमार को पहले शराब पीने के लिए पैसे दिए और उसके नशे में धुत होने के बाद तौलिए से गला घोंटकर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि सोमवार शाम फोन पर बात करने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। रात करीब 11 बजे कृष्ण कुमार के बेसुध होने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों को शुरुआत में लगा कि अत्यधिक शराब पीने से उसकी मौत हुई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रीति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रीति के गांव के ही एक युवक से कथित संबंध थे और वह संपत्ति बेचकर उसके साथ जाने की योजना बना रही थी। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला पति के ऊपर बैठकर मारपीट करती दिखाई दे रही है।
बुलंदशहर में अवैध संबंध के विरोध पर पत्नी ने की पति की हत्या
RELATED ARTICLES


