Tuesday, October 6, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस में सड़क हादसे में 10वीं की छात्रा की मौत

हाथरस में सड़क हादसे में 10वीं की छात्रा की मौत

हाथरस में सड़क हादसे में 10वीं की छात्रा की मौत
हाथरस में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर रुहेरी गांव के पास हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय 10वीं कक्षा की छात्रा मानसी की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मानसी और उसके रिश्तेदार अरविंद घायल हो गए। गंभीर हालत में मानसी को जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बताया गया कि नौपुरा गांव निवासी मानसी कालीचरण की बेटी थी और रुहेरी के एक स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ती थी। शनिवार को उसकी साइकिल खराब हो गई थी, जिसे ठीक कराने वह रुहेरी आई थी। साइकिल ठीक कराने के बाद वह रिश्तेदार अरविंद के साथ बाइक से वापस गांव लौट रही थी।
दोपहर करीब 12:30 बजे रुहेरी के पास हाईवे पर ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मानसी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे आगरा भेज दिया, लेकिन देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मानसी पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments