Saturday, October 10, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस: वार्ड नंबर 23 में जलभराव और कच्चे रास्ते को लेकर...

हाथरस: वार्ड नंबर 23 में जलभराव और कच्चे रास्ते को लेकर लोगों का हंगामा,नगर पालिका के खिलाफ की नारेबाजीd

हाथरस: वार्ड नंबर 23 में जलभराव और कच्चे रास्ते को लेकर लोगों का हंगामा, नगर पालिका के खिलाफ की नारेबाजी

हाथरस। शहर के वार्ड नंबर 23 में जलभराव और कच्चे रास्ते की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया और गलियों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग उठाई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि वार्ड में लंबे समय से जलभराव और खराब रास्तों की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में कई बार लिखित शिकायतें भी नगर पालिका में दी जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
लोगों का कहना है कि खराब रास्तों और जलभराव के कारण आए दिन बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कीचड़ और पानी भरा होने से लोगों का गलियों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments