गौ सम्मान आवाहन अभियान को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक,गौ सेवकों और गौ भक्तों को 14 दिसंबर को लखनऊ पहुंचने के लिए प्रेरित करने का लिया संकल्प
सादाबाद, हाथरस। गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर पूज्य साधु-संतों के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे गौ सम्मान आवाहन अभियान को लेकर सादाबाद में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के सैकड़ों गौ सेवकों एवं गौ भक्तों ने सहभागिता की और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए गौ सम्मान आवाहन अभियान के जिला प्रभारी गौ सेवक राहुल उपाध्याय ने बताया कि आगामी 14 दिसंबर को लखनऊ में अभियान के अगले चरण को लेकर बड़ी संख्या में गौ सेवक एवं गौ भक्त पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के पहले चरण में भारत की सभी तहसीलों में ज्ञापन सौंपे गए, जबकि दूसरे चरण में देश के सभी जिलों में ज्ञापन देकर गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग सरकार तक पहुंचाई गई। अभियान के अंतर्गत अब तक 20 करोड़ से अधिक हस्ताक्षर सरकार को सौंपे जा चुके हैं। बैठक में सादाबाद क्षेत्र के गौ सेवकों में अभियान को लेकर विशेष उत्साह एवं आक्रोश देखने को मिला। उपस्थित गौ सेवकों ने कहा कि गौ माता के सम्मान और संरक्षण के लिए चलाए जा रहे इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा तथा आगामी 14 दिसंबर को लखनऊ पहुंचकर अपनी मांग को मजबूती से रखा जाएगा। बैठक में त्यागी बाबा, रेखा राना, कौशलेंद्र चौहान लव कुश मयंक कृष्णकांत शर्मा शकुंतला गौतम छोटू पंडित मयंक तिवारी शिवम चौधरी प्रांजल गौतम विपिन लाडला और भी अन्य गौ सेवक एवं गौ भक्त उपस्थित थे। बैठक के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक गौ सेवकों और गौ भक्तों को 14 दिसंबर को लखनऊ पहुंचने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
— ग


