Thursday, September 17, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस जंक्शन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्रान्तर्गत...

हाथरस जंक्शन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्रान्तर्गत नगला इमलिया मे हुई फायरिंग

अवगत कराना है कि दिनांक 14/15.09.2026 की रात्रि मे थाना हाथरस जंक्शन पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना हाथऱस जंक्शन क्षेत्रांतर्गत नगला इमलिया मे अरविंद व उसके कुछ अन्य साथियों ने वादी के घर पर आकर गाली गलौच की व हवाई फायरिंग करते हुए भाग गये । उक्त सूचना के सम्बन्ध मे थाना हाथरस जंक्शन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना कारित करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकंद्राराऊ के नेतृत्व में 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एसओजी एवं सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था । जिसके क्रम में आज दिनांक 15.09.2026 को गठित पुलिस टीमों के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त ग्राउन्ड, टेक्निकल इंटेलीजेंस व प्राप्त अन्य लाभप्रद सूचनाओं के संकलन से सूचना प्राप्त हुई कि नगला इमलिया मे फायरिंग की घटना कारित करने वाले अभियुक्त कहीं जाने की फिराक मे है ।

उक्त सूचना पर एसओजी टीम व थाना हाथरस जंक्शन पुलिस टीमो द्वारा घेराबंदी की गयी तो लखन गेस्ट हाऊस के पास से बोझिया को जाने वाले बम्बे के पास अंडरपास पर अभियुक्त अरविंद से हुई पुलिस मुठभेड के दौरान आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी अरविंद पैर में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार किया गया । घायल अभियुक्त अरविंद को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया । तथा कांबिग के दौरान 03 अन्य अभियुक्त उमेश,दिनेश उर्फ दिन्ना व संजय गिरफ्तार । अभियुक्तगणों के कब्जे से 04 तमंचा 03 जिंदा, 03 खोखा कारतूस 315 बोर एवं घटना मे प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल( अपाचे व स्पलेंडर) बरामद बरामद हुई है । आरोपीयों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments