Saturday, July 4, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस: शादी वाले घर में पसरा मातम, सड़क हादसे में युवक की...

हाथरस: शादी वाले घर में पसरा मातम, सड़क हादसे में युवक की मौत, दो मासूम घायल

हाथरस: शादी वाले घर में पसरा मातम, सड़क हादसे में युवक की मौत, दो मासूम घायल
हाथरस के सासनी क्षेत्र में शनिवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस घर में शहनाइयां गूंजने की तैयारी थी, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, सासनी के चावड़ मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय विजेंद्र उर्फ विक्की शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे अपने 11 वर्षीय भतीजे कुनाल और 12 वर्षीय भांजी राधिका के साथ बाइक से निकले थे। आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-93) पर शनि देव मंदिर के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सासनी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोनों घायल बच्चों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। दोपहर में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
बताया जा रहा है कि शनिवार को ही मृतक के ताऊ के बेटे अशोक की शादी थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। विजेंद्र अपने परिवार में दो बहनों के बीच इकलौते भाई थे और अविवाहित थे। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका था। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments