Sunday, July 5, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी शानू को पुलिस मुठभेड़ के...

हाथरस 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी शानू को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

हाथरस पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी टीम, थाना हाथरस जंक्शन और थाना हाथरस गेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी शानू को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी हतीसा पुल के पास कैलाश ढाबे के सामने हुई फायरिंग की घटना में वांछित था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में शानू के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है और आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments