Thursday, June 18, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस में होटल मालिक और परिजनों पर युवक से मारपीट का आरोप,...

हाथरस में होटल मालिक और परिजनों पर युवक से मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

हाथरस में होटल मालिक और परिजनों पर युवक से मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज
हाथरस जिले में एक युवक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि अलीगढ़ रोड स्थित रामोजी रिसोर्ट के मालिक मनोज बूटिया, उनके बेटे और अन्य परिजनों ने मिलकर एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पीड़ित शरद अग्रवाल निवासी बसंत व्यू कॉलोनी ने कोतवाली हाथरस गेट में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मनोज बूटिया, सजल बूटिया, अचल बूटिया, आदित्य बूटिया और उद्भव बूटिया समेत पांच नामजद तथा पांच अज्ञात बाउंसर और स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित का आरोप है कि वह 17 जून की रात करीब 10 बजे अपने व्यापारिक परिचितों को रिसोर्ट के बाहर छोड़ने गया था। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। युवक का कहना है कि उसे गंभीर चोटें आई हैं और जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी भी देकर गए।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments