हाथरस से एक दिलचस्प प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जहां लखीमपुर खीरी की रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद लेकर सीधे उसके घर पहुंच गई। मामला हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के रमनपुर मोहल्ले का है। जानकारी के अनुसार, हाथरस निवासी दीपक और लखीमपुर खीरी की नेहा की मुलाकात नोएडा के सेक्टर-80 में रहने के दौरान हुई थी। दोनों पिछले करीब तीन वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे और उनके बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए।
सोमवार को नेहा अपने प्रेमी दीपक के घर पहुंची और उसके साथ शादी कर जीवन बिताने की इच्छा जताई। मामले की जानकारी मिलने पर युवती का भाई भी हाथरस पहुंच गया और उसे अपने साथ घर चलने के लिए मनाने लगा, लेकिन नेहा ने साफ इनकार कर दिया। युवती का कहना है कि यदि वह अपने परिजनों के साथ वापस गई तो उसकी जान को खतरा हो सकता है। उसने अपने परिजनों और मामा पर मारपीट के आरोप भी लगाए हैं।
वहीं प्रेमी दीपक ने कहा कि उसे नेहा को अपने साथ रखने में कोई आपत्ति नहीं है। सूचना मिलने पर हाथरस गेट पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हाथरस से एक दिलचस्प प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, जहां लखीमपुर खीरी की रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी से शादी करने की जिद लेकर सीधे उसके घर पहुंच गई।
RELATED ARTICLES


