हाथरस पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हाथरस में अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 सट्टा कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। थाना हाथरस गेट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों को सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2110 रुपये नकद, सट्टा पर्चियां और पेन बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे जुआ और सट्टा विरोधी अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना हाथरस गेट में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
हाथरस पुलिस की बड़ी कार्रवाई
RELATED ARTICLES


