हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द में पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह किसी बात को लेकर नवविवाहित दंपति के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले गई। आरोप है कि गुस्से में पत्नी ने अपने पति पर किसी नुकीली वस्तु से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल युवक खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं घायल युवक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।
RELATED ARTICLES


