Thursday, May 21, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस पत्नी से घरेलू विवाद के बाद पति ने तमंचे से गोली...

हाथरस पत्नी से घरेलू विवाद के बाद पति ने तमंचे से गोली मारकर किया सुसाइड

हाथरस पत्नी से घरेलू विवाद के बाद पति ने तमंचे से गोली मारकर किया सुसाइड,खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा मिला।

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर बट्टारी में घरेलू विवाद के बाद एक युवक द्वारा तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है


कि गांव निवासी 35 वर्षीय लालू पुत्र नवाब सिंह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। बुधवार सुबह बच्चों के स्कूल जाने के बाद पत्नी ने उन्हें जगाया, इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के बाद लालू गुस्से में कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसने अपने साले को फोन कर कहा कि “तेरी-मेरी आखिरी मुलाकात है, अब मैं जा रहा हूं।”


इसके कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा खुलवाया गया तो लालू का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा मिला और पास में तमंचा रखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अवैध तमंचे को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments