हाथरस पुलिस की बड़ी कामयाबी, 102 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

हाथरस पुलिस की सर्विलांस सेल और विभिन्न थाना पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिए। CEIR पोर्टल और प्राप्त शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अलग-अलग कंपनियों के कुल 102 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 21 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी मोबाइल उनके स्वामियों को वितरित किए गए। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल पाने वाले लोगों ने हाथरस पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
इस सराहनीय कार्यवाही से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।


