Wednesday, May 20, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस में सोमवार को ट्रेन और ट्रैक्टर ट्रॉली में भीषण हादसा

हाथरस में सोमवार को ट्रेन और ट्रैक्टर ट्रॉली में भीषण हादसा

हाथरस में सोमवार शाम एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। मथुरा से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन गांव रतनगढ़ी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसा उस समय हुआ जब निर्माण सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे ट्रैक के समानांतर चल रही थी। अचानक हुई टक्कर से ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और यात्री घबरा गए।


हादसे में हसायन निवासी पुष्पेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कुछ अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घायल यात्री को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब 20 मिनट तक ट्रेन घटनास्थल पर रुकी रही, जिसके बाद ट्रैक को सुरक्षित कर ट्रेन को कासगंज के लिए रवाना किया गया। फिलहाल आरपीएफ फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments