हाथरस में बिजली विभाग निविदा संविदा कर्मचारी संघ संगठन की एक अहम बैठक का आयोजन शहर के बस स्टैंड के पास स्थित श्री कृष्ण गोपाल भवन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता दक्षिणांचल अध्यक्ष गणेश तीमर ने की, जिसमें प्रदेश और जिला स्तर के कई पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं, विभागीय मुद्दों और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन हमेशा कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ता रहेगा। लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान के लिए जल्द कार्रवाई कराने पर भी सहमति बनी।
बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने कर्मचारियों की आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही आने वाले कार्यक्रमों और संगठन की नई कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान संरक्षक अरविंद कुमार दीक्षित, संयोजक अमित पचौरी, जिला अध्यक्ष प्रकाश उपाध्याय, जिला महामंत्री राजा बाबू समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।


