Monday, May 18, 2026
spot_img
Homeहाथरसथाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग मे प्रकश...

थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग मे प्रकश मे आये 03 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार ।

थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग मे प्रकश मे आये 03 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार ।

हाथरस में युवक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के तमन्ना गढ़ी में हुई हत्या की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, 25 मार्च 2026 को वादी ने थाना हाथरस गेट में तहरीर देकर बताया था कि 16 मार्च की रात करीब 10:30 बजे बाइक सवार तीन युवकों ने बस ड्राइवर और कंडक्टर पर हमला कर दिया था। घटना के दौरान मौके पर भीड़ जुट गई। इसी बीच वादी का बेटा, जो ड्राइवर के पास खड़ा था, आरोपियों द्वारा फेंकी गई ईंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। लगातार जांच और साक्ष्य संकलन के बाद थाना हाथरस गेट पुलिस ने 16 मई 2026 को कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को मथुरा-बरेली हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments