Saturday, May 16, 2026
spot_img
Homeहाथरससपा सांसद राजुकमार भाटी के कथित बयान पर ब्राह्मण समाज में आक्रोश,पार्टी...

सपा सांसद राजुकमार भाटी के कथित बयान पर ब्राह्मण समाज में आक्रोश,पार्टी से निष्काशित करने की मांग।

सपा सांसद राजुकमार भाटी के कथित बयान पर ब्राह्मण समाज में आक्रोश,पार्टी से निष्काशित करने की मांग।

हाथरस में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के कथित बयान को लेकर ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। मामले को लेकर ब्राह्मण महासभा की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें समाज के पदाधिकारियों, पूर्व अध्यक्षों और बुद्धिजीवियों ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए सपा नेतृत्व से राजकुमार भाटी को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।
ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष पंडित योगेन्द्र शर्मा योगा पंडित ने कहा कि ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश और समाज के निर्माण में ब्राह्मण समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
पूर्व अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज शिक्षा और तकनीकी क्षेत्र में वर्षों से मेहनत करता आया है और अपनी योग्यता के दम पर आगे बढ़ रहा है। वहीं पूर्व अध्यक्ष मुकेश दीक्षित ने राजकुमार भाटी के बयान को सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास बताया।
पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि इतिहास गवाह है कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर देश और सनातन संस्कृति के विकास में योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि समाज में वैमनस्य फैलाने वाले बयानों पर अब कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
अखिल ब्राह्मण सेवा मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजीव उपाध्याय और आशीष उपाध्याय ने भी बयान की निंदा करते हुए इसे राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश बताया। अजय गौड़ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से ऐसे प्रवक्ताओं पर कार्रवाई करने की मांग की।
प्रेस वार्ता में राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, शम्भूनाथ पुरोहित, करन शर्मा, मयंक शर्मा, प्रशांत कौशिक समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments