Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस जिले के सासनी क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह...

हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई,

हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा श्री हनुमान जी चौकी के पास उस समय हुआ, जब दो बाइक आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के गांधी पार्क निवासी सूरज अपनी पत्नी वर्षा के साथ बाइक से सासनी की ओर आ रहे थे। वहीं दूसरी ओर रामनगर कॉलोनी निवासी नरेंद्र सासनी से अलीगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को सासनी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने वर्षा को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सूरज को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर किया गया। नरेंद्र को उसके परिजन निजी अस्पताल ले गए। हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Previous article
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments