Friday, May 15, 2026
spot_img

आज दिनांक 14.05.2026 को यातायात पुलिस जनपद हाथरस द्वारा शहर क्षेत्र में जनजागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा भी शामिल हुए। !!

हाथरस। जनपद में सड़क सुरक्षा, ईंधन संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को यातायात पुलिस द्वारा शहर क्षेत्र में जनजागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा स्वयं शामिल हुए और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों को सार्वजनिक वाहनों के अधिकाधिक उपयोग के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बढ़ते यातायात दबाव और ईंधन की खपत को नियंत्रित करने के लिए सार्वजनिक परिवहन को अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि निजी वाहनों के अत्यधिक प्रयोग से जहां एक ओर ईंधन की बर्बादी होती है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण प्रदूषण भी तेजी से बढ़ता है।
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि छोटी दूरी के लिए पैदल चलने अथवा साझा वाहनों का उपयोग करने की आदत विकसित करें। इससे न केवल आर्थिक बचत होगी, बल्कि स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाने में भी सहयोग मिलेगा। रैली के दौरान यातायात नियमों के पालन का संदेश भी दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments