Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस शहर के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नवल नगर में सोमवार...

हाथरस शहर के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नवल नगर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दोना-पत्तल बनाने की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई।

हाथरस शहर के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नवल नगर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक दोना-पत्तल बनाने की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़की, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग लगते ही इलाके में धुआं फैल गया और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। फैक्ट्री में रखा कच्चा माल और तैयार सामान आग की चपेट में आने से लपटें तेजी से फैल रही थीं। हालांकि समय रहते दमकल विभाग ने आग को आसपास की दुकानों और मकानों तक पहुंचने से रोक लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग काफी भयावह थी और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार हादसे में करीब दो से ढाई लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments