Wednesday, May 13, 2026
spot_img
Homeहाथरसबर्थ डे पार्टी मनाने हाथरस से आगरा गए यमुना नदी में युवक-युवती...

बर्थ डे पार्टी मनाने हाथरस से आगरा गए यमुना नदी में युवक-युवती की डूबने से मौत

आगरा के बल्केश्वर घाट पर यमुना नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र के गांव कुंजलपुर निवासी युवक कान्हा और युवती महक समेत चार लोगों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है

कि सभी लोग जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए आगरा गए थे। पार्टी के बाद छह युवक-युवतियां यमुना नदी में नहाने पहुंचे, तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने से सभी डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन हादसे में चार लोगों की जान चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू अभियान चलाया गया। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments