Wednesday, May 6, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा हत्याकांड में...

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे इनामी आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में यूट्यूबर वेदप्रकाश शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे इनामी आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एसओजी, कोतवाली नगर और सासनी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर 25-25 हजार रुपये के इनामी तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक उर्फ छोटू उर्फ सूरज, विशाल शर्मा और मौनिस कांत शर्मा के रूप में हुई है। ये सभी लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार, चेकिंग और कॉम्बिंग के दौरान आरोपियों का पुलिस टीम से सामना हो गया,

जिसके बाद उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और उन्हें घायल अवस्था में दबोच लिया गया।

इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य आरोपी मोनू कुशवाह को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक स्विफ्ट कार, चार अवैध तमंचे, छह जिंदा कारतूस और चार खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments