Wednesday, April 29, 2026
spot_img
Homeहाथरसहाथरस जमीनों पर कब्जे का आरोप, BKU ने SDM को सौंपा ज्ञापन

हाथरस जमीनों पर कब्जे का आरोप, BKU ने SDM को सौंपा ज्ञापन

सरकारी जमीनों पर कब्जे का आरोप, BKU ने SDM को सौंपा ज्ञापन
हाथरस। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव पिहरी और गोपालपुर में सरकारी जमीनों पर कथित अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि गांवों की सरकारी भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा लगातार कब्जा किया जा रहा है। इस संबंध में पूर्व में भी प्रशासन को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और युवा प्रदेश महासचिव कृष्णा प्रधान के नेतृत्व में कार्यकर्ता SDM कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से अवैध कब्जे हटवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगा। उधर, SDM ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments