Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeUncategorizedहाथरस। थाना सिकंद्राराऊ क्षेत्र के गांव मऊ चिरायल में 28 वर्षीय विवाहिता...

हाथरस। थाना सिकंद्राराऊ क्षेत्र के गांव मऊ चिरायल में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हाथरस। थाना सिकंद्राराऊ क्षेत्र के गांव मऊ चिरायल में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मृतका 28 वर्षीय लक्ष्मी पुत्री श्योराज सिंह निवासी गन्थरी शाहयपुर थाना सिकंद्राराऊ की शादी करीब 6 वर्ष पूर्व क्रितपाल सिंह चौहान के बेटे रवि चौहान निवासी मऊ चिरायल के साथ धूमधाम से हुई थी।

मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे थे। परिजनों के अनुसार उन्होंने रवि चौहान को एक मोटरसाइकिल भी दिलाई थी, लेकिन इसके बाद भी ससुराल पक्ष की ओर से अतिरिक्त दहेज की मांग की जाती रही।

मायके वालों का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने लक्ष्मी की हत्या कर उसके शव को फंदे पर लटका दिया और घटना के बाद से सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाहिता की मौत से परिजनों में शोक की लहर है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

1:58 PM

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments