Tuesday, February 10, 2026
spot_img
HomeUncategorizedहाथरस अध्यक्ष नितिन सिंह को पुलिस प्रशासन ने 6 फरबरी को हाउस...

हाथरस अध्यक्ष नितिन सिंह को पुलिस प्रशासन ने 6 फरबरी को हाउस अरेस्ट कर लिया है

प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रवादी प्रताप सेना नितिन सिंह शेखावत के नेतृत्व में समान अधिकार पद यात्रा जो कि 7/02/2026 को हाथरस से दिल्ली घेराव करने वाली थी उससे पूर्व ही जिला प्रशासन ने प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत और राष्ट्रवादी प्रताप सेना के कई मुख्य पदाधिकारी को पुलिस प्रशासन ने दिनांक 6/02/2026 को हाउस अरेस्ट कर लिया। और सभी को यात्रा और धरना पर रोक से संबंधित नोटिस दे दिए गए।

पूरी रात राष्ट्रवादी प्रताप सेना के कार्यकर्ता को पुलिस प्रशासन तालाश करता रहा। जो मिला उसे हाउस अरेस्ट कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत को जब घर से दिल्ली की ओर पदयात्रा पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं करने तो वह भूख हड़ताल पर घर पर ही बैठ गए।

राष्ट्रवादी प्रताप सेना के प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत ने कहा कि सरकार हमें नज़र बन्द कर हमारी आवाज दबाना चाहती है। सामाजिक समरसता और समानता के लिए यूजीसी 2026 जैसे काले कानून को वापस करने के लिए राष्ट्रवादी सामान अधिकार पद यात्रा निकल रहे थे लेकीन सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर आमदा है। राष्ट्रवादी प्रताप सेना का प्रत्येक कार्यकर्ता सड़कों पर आंदोलन तबतक करेगा जब तक जाति आधारित कानून समाप्त नहीं होता है सभी सम्मानित भारतीयों को समान अधिकार और सामान न्याय नही मिलेगा।

राष्ट्रवादी प्रताप सेना पुनः सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवादी सामान अधिकार पद यात्रा निकलने की तैयारी और बड़े स्तर पर की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments